Breaking
दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज ... कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला

जोशीमठ में रविग्राम वॉर्ड में बने गहरे गड्ढे ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत

Whats App

चमोली| जोशीमठ में भू-धंसाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले नगर में भारी भू-धंसाव फिर मारवाड़ी पुल के पास सड़क धंसने सहित अलकनंदा नदी के कटाव के साथ भूस्खलन के चलते लोगों की नींद और चैन उड़ गया है। इसके साथ ही रविग्राम वॉर्ड में बने गहरे गड्ढे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। रविग्राम वॉर्ड मे एक बड़ा गड्ढा हो गया है। जिसकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल है। जोशीमठ में अभी दरारों वाले भवनों की संख्या 863 है। इनमें सें 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित हैं। जेपी परिसर जोशीमठ में पानी का रिसाव 540 एलपीएम से घटकर वर्तमान में 170 एलपीएम हो गया है।

जोशीमठ में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को ध्वस्त किया जा चुका है। जबकि मलारी इन एवं माउंट व्यू के ध्वस्तीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली ने बताया कि यहां अब तक 248 परिवारों के 900 सदस्यों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया है। जबकि 41 परिवारों के 71 सदस्य अपने रिश्तेदारों या किराये पर रहने चले गए हैं। जिला प्रशासन ने जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने योग्य अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 91 स्थानों में 661 कक्षों का चिन्हिकरण कर लिया है जिसमें 2957 व्यक्तियों को ठहराया जा सकता है।

वहीं, नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ के बाहर पीपलकोटी में अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 20 भवनों के 491 कमरों को चयनित किया गया है। जिसमें कुल 2205 लोगों को ठहराया जा सकेगा। राहत कार्यो के तहत जिला प्रशासन द्वारा अबतक 657 प्रभावितों को 424.27 लाख रुपए की धनराशि प्रभावित परिवारों में वितरित की जा चुकी है।

प्रभावितों को अबतक 1024 खाद्यान किट, 1229 कंबल व 1382 लीटर दूध, 136 हीटर/ब्लोवर, 143 डेली यूज किट, 48 जोड़ी जूते, 150 थर्मल वियर, 175 हॉट वाटर बॉटल, 680 टोपी, 280 मौजे, 250 शाल, 263 इलेक्ट्रिक केतली एवं 1392 अन्य सामग्री पैकेट का वितरण राहत सामग्री के रूप में किया जा चुका है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग भी प्रभावितों के स्वास्थ्य परीक्षण में लगा है। राहत शिविरों में रह रहे 1273 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।

दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी     |     कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार     |     आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया     |     राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |     बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374