Local & National News in Hindi

कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किसे मिला मंत्री पद

0 49

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बी. एस. येदियुरप्पा द्वारा मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान केएस ईश्वरप्पा, सीएन नारायण, गोविंद कारजोल कर्नाटक कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री बने जिन्हे राज्यपाल वजूभाई वाला ने शपथ दिलवाई। येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था। बीस दिनों तक एक सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ सरकार चलाने के बाद मुख्यमंत्री ने 20 अगस्त को उसका विस्तार करने के लिए शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मंजूरी हासिल की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को कैबिनेट में शामिल करने के लिए 17 मंत्रियों की एक आधिकारिक सूची भेजी थी और उनसे नए मंत्रियों को शपथ दिलाने का अनुरोध किया है। आंतरिक दबाव के बीच विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) ने भी मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और सरकार के ‘‘अस्तित्व” पर भी सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने दावा किया था कि येदियुरप्पा का एक सदस्यीय मंत्रिमंडल ‘‘राष्ट्रपति शासन ” जैसा लगता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !