Local & National News in Hindi

आर्टिकल 370 से बौखलाए PAK ने पुंछ LoC पर तोड़ा सीजफायर, 1 जवान शहीद

0 43

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने रक्षा प्रवक्ता के हवाले से बताया कि सीमा के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह करीब 11 बजे सीमा पार से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हुए हैं।

पिछले सप्ताह भी पाकिस्तानी बलों ने राजौरी जिले के पास नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया था। प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सैनिक भी हताहत हुए थे। उल्लेखनीय है कि आर्टिकल 370 से बौखलाया पाकिस्तान भारत का माहौल खराब करने की फिराक में है और फायरिंग की आड़ में आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.