Local & National News in Hindi

नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन से की बात, उठाया भारतीय दूतावास पर हमले का मुद्दा

0 107

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने लदंन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय समुदाय के लोगों के खिलाफ हुई हिंसा का मुद्दा उठाया।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मोदी ने जॉनसन का ध्यान निहित स्वार्थों के लिए प्रायोजित एजेंडा चला रहे लोगों के प्रति आकर्षित कराया, जो इसके लिए हिंसा का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री जॉनसन ने घटना के लिए खेद जताया और भरोसा दिया कि भारतीय उच्चायोग, उसके कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद की तरफ भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया जिसने भारत और यूरोप समेत दुनिया के सभी हिस्सों को अपनी चपेट में लिया है। उन्होंने कट्टरपंथ, हिंसा और असहिष्णुता को खतरे को दूर करने के लिये प्रभावी कदमों की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.