Local & National News in Hindi

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, बार्डर पर आज फिर एक जवान शहीद

0 47

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के राजाैरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शुक्रवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर के कलसिया गाँव में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था। वह तड़के सीमा पार से अकारण शुरू हुई गोलीबारी की चपेट में आ गया।

सैनिक को तुरंत एक सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने प्रभावी जवाब दिया लेकिन पाकिस्तान की तरफ हताहतों की संख्या का पता तुरंत नहीं चल सका। 17 अगस्त से राजाैरी और पुंछ दोनों जिलों में पाकिस्तान द्वारा मोर्टार दागने के साथ गोलाबारी करने और छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने पर भारतीय पक्ष में यह चौथी मौत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.