Local & National News in Hindi

PM मोदी आज फिर देशवासियों से करेंगे Mann ki baat

0 52

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में आज तीसरी बार रेडियो के जरिए लोगों से मुखातिब होंगे। पीएम मोदी 11 बजे आकाशवाणी के जरिए लोगों से जुड़ेंगे। बता दें कि पिछले कार्यक्रम में उन्होंने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, हरियाणा व मेघालय में जल संरक्षण और विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए क्विज कॉम्पीटिशन समेत कई विषयों का जिक्र किया था।

उन्होंने आर्टिकल 370 को लिए गए फैसले से पहले इस कार्यक्रम को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने कश्मीर पर चर्चा की थी। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नैशनल, डीडी न्यूज और डीडी भारती पर सुना जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.