Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

सूरत में गैस लीक होने से बड़ा हादसा- मजदूरों का घुटने लगा दम, 6 की मौत; 20 अस्‍पताल में भर्ती

Whats App

सूरत। गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat)में वीरवार तड़के एक रासायनिक कारखाने में गैस रिसाव ( Gas leakage) के बाद छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य बीमार हो गए, इन लोगों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। सचिन औद्योगिक क्षेत्र के बाहर खड़े एक टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे मजदूरों का दम घुटने लगा। गैस लीक होते ही घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। बता दें कि सचिन जीआईडीसी (Sachin GIDC area) सूरत का एक औद्योगिक क्षेत्र है। ये घटना वीरवार सुबह 4 बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

इस घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा- “सूरत में गैस रिसाव के कारण दुर्भाग्य से कई लोग मारे गए हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को यह सहन करने की शक्ति मिले। मैं इस घटना में बीमार पड़ने वालों की सलामती के लिए भी प्रार्थना करता हूं।

कुछ की हालत गंभीर

Whats App

अस्‍पताल सूत्रों के अनुसार वीरवार सुबह 5 बजे गैस लीकेज की घटना को लेकर फोन आया, मजदूरों को इलाज के लिए तुरंत अस्‍पताल लाया गया। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो चुकी है ये लोग गैस लीक होने के कुछ मिनट बाद ही जमीन पर गिर पड़े थे। 20 मजदूरों का अभी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि कुछ खतरे से बाहर हैं।

हादसे के बाद घबरा गए लोग

मिली जानकारी के अनुसार गैस लीक होते ही घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसे के बाद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में पूरे परिसर में ये गैस फैल गयी। जिससे वहां उपस्थित लोगों का दम घुटने लगा। घटनास्‍थल पर ही छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी और 20 लोगों की हालत खराब होने पर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि मिल का एक कर्मचारी नाले में जहरीला केमिकल डाल रहा था, इसी समय गैस लीकेज के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374