Local & National News in Hindi

सूडान में भीषण कबिलाई हिंसा, 37 की मौत, 200 घायल, गवर्नर बर्खास्‍त, इमरजेंसी घोषितसूडान में भीषण कबिलाई हिंसा, 37 की मौसूडान में भीषण कबिलाई हिंसा, 37 की मौत, 200 घायल, गवर्नर बर्खास्‍त, इमरजेंसी घोषितत, 200 घायल, गवर्नर बर्खास्‍त, इमरजेंसी घोषित

0 44

खारतूम, एएनआइ। Tribal clashes in Sudan पूर्वी सूडान में दो कबिलाई गुटों के बीच भड़की हिंसा में 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग घायल हो गए हैं। स्‍थानीय अखबार सूडान ट्रिब्‍यून (Sudan Tribune) के मुताबिक, यह झड़प बानी आमेर जनजाति (Bani Amer tribe) और नुबा जनजाति (Nuba tribe) के बीच पिछले हफ्ते झड़प हुई थी। यह हिंसा किस बात पर भड़की यह जानकारी नहीं दी गई है। घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। देश की नव-गठित संप्रभु परिषद (Sovereign Council) ने रविवार को राज्यपाल को बर्खास्त कर दिया।

बता दें कि अफ्रीकी देश सूडान में इससे पहले भी हिंसा भड़की थी। इसमें प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। उस वक्‍त लोग राजधानी खार्तूम में सत्तारूढ़ सैन्य शासकों के खिलाफ सेना मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सूडान के राजनीतिक हालात बेहद खराब हैं जिसे देखते हुए संयुक्‍त राष्‍ट्र और ब्रिटेन ने अपने  नागरिकों को खार्तूम से निकालने की बात कह चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !