Local & National News in Hindi

उत्तराखंड और देश की पहली महिला DGP का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

0 43

देहरादूनः देश के साथ-साथ उत्तराखंड की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार रात को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं डीजीपी के निधन की खबर से उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 72 वर्षीय कंचन भट्टाचार्य लंबे समय से बीमार थीं। साल 1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने साल 2004 में उस समय इतिहास रचा था जब वह उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं। इसके बाद 31 अक्तूबर 2007 को वह पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं।

वहीं पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद कंचन चौधरी ने साल 2014 के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा। बता दें कि किरण बेदी के बाद कंचन चौधरी भट्टाचार्य देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.