Local & National News in Hindi

विधायक से दुर्व्यवहार के लिए डीएसपी ने मांगी इस तरह से माफी

0 193

शिलॉन्गः मेघालय पुलिस के एक अधिकारी ने एक विधायक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने को लेकर राज्य विधानसभा की विशेषाधिकार समिति को लिखित में माफी दी है।

कांग्रेस विधायक किम्फा एस मार्बानियांग ने विशेषाधिकार समिति से शिकायत की थी कि पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) डब्ल्यू एम मोमिन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनसे सात अगस्त को अपने वाहन से काले शीशे को हटाने का आदेश दिया था। समिति के सम्मन के बाद डीएसपी बृहस्पतिवार को उसके समक्ष पेश हुए और उनसे विधायक के साथ कथित ‘‘दुर्व्यवहार’’ के लिए लिखित में माफी देने के लिए कहा गया।

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष सालेंग संगमा ने कहा कि शुक्रवार को समिति ने मोमिन के माफी पत्र को स्वीकार कर लिया और मामला बंद कर दिया गया है। लिखित शिकायत में मोमिन ने कहा, ‘‘मैं आपको सूचित कर दूं कि अपनी कानूनी ड्यूटी के दौरान किसी की भावनाओं को आहत करने की मेरी कोई मंशा नहीं है लेकिन अगर इस दौरान सात अगस्त को मेरे शब्दों से किम्फा एस मार्बानियांग प्रभावित हुए तो मैं सदन और विशेष तौर पर विधायक से माफी मांगता हूं।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.