Local & National News in Hindi

पहली बीवी को तलाक देकर शिल्पा शेट्टी के प्यार में पागल हो गए थे राज कुंद्रा, 50 करोड़ तक…

0 47

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम से आज हर कोई वाकिफ है। उनके साथ-साथ उनके पति राज कुंद्रा का नाम भी कोई कम नही है, जो दुनिया भर में एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं। बता दें कि आज राज कुंद्रा अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो आइए आपको बताएं शिल्पा शेट्टी संग उनकी लव स्टोरी के बारे में खास।

9 सितंबर 1975 को जन्मे राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। उस समय शिल्पा परफ्यूम ब्रांड एस-2 का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए। राज पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि राज कुंद्रा ने उन्हें प्रपोज करने से पहले पेरिस का ली ग्रैंड होटल का पूरा बैंकेट हॉल बुक कर लिया था। राज ने शिल्पा को यह कहकर बुलाया था कि उन्हें दोस्तों के साथ अर्ली सपर करना है। इसके बाद जब शिल्पा वहां पहुंचीं तो राज कुंद्रा ने अपने घुटनों पर बैठ कर उन्हें रिंग के साथ सप्राइज दिया था। साथ में म्यूजिक भी बज रहा था।

उसी दौरान राज की पहली पत्नी कविता ने कहा था कि शिल्पा की वजह से राज ने उन्हें और उनकी न्यूबॉर्न बेटी को छोड़ दिया। कविता ने शिल्पा पर उनकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं शिल्पा का कहना था कि वो कभी कविता से मिली भी नहीं। जब वो राज से मिलीं तब तक वो कविता से अलग हो चुके थे। शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शिल्पा ने अपनी शादी पर डिजाइनर तरुण तहिलयानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। राज ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर शिल्पा को 50 करोड़ का अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। इतना ही नहीं इंग्लैंड में भी शिल्पा और राज का एक बंगला है। अब दोनों का एक बेटा भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.