Local & National News in Hindi

भारत वापसी से पहले ऋषि कपूर ने हमेशा के लिए खो दिया ये सबकुछ

0 41

हिन्दी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर लंबे समय से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। फिलहाल उनके फैंस के लिए खास खबर है कि ऋषि कपूर मुंबई वापस लौट चुके हैं। बता दें कि, वह मंगलवार सुबह भारत लौट आए। इस खुशखबरी को ऋषि कपूर ने सोशल मीडियाा अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया।

मां कृष्‍णा राज कपूर के अंतिम समय नही देख पाए ऋषि कपूर…

जी हां, अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, ‘11 महीने 11 दिन बाद वापस घर आया, आप सबको शुक्रिया’ अमेरिका में उनके उपचार के दौरान उनकी पत्नी और अदाकारा रह चुकीं नीतू कपूर भी साथ थीं। शाहरूख खान, आलिया भट्ट, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर और अभिषेक तथा ऐश्वर्या राय बच्चन समेत बॉलीवुड की अन्य शख्सियतों ने वहां उनसे जाकर मुलाकात की थी। ऋषि कपूर ने गुजरे साल अपनी फैमिली के दो बड़े स्‍तंभों को खो दिया, उनकी मां कृष्‍णा राज कपूर को पिछले साल 1 अक्‍टूबर को निधन हो गया था। वे अपनी मां के अंतिम संस्‍कार पर नहीं पहुंच पाये थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.