Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

भूपेश के पिता नंद कुमार बघेल ने छत्तीसगढ़ में मतपत्र से चुनाव कराने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Whats App

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेल बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को पत्र लिखकर चुनाव में ईवीएम के स्थान पर मतपत्र का उपयोग करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उन्होंने इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। ईवीएम से चुनाव को उन्होंने भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में दिए गए सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, आर्थिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ से जारी समाचार केअनुसार बघेल ने यह पत्र सोमवार को राष्ट्रपति को भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि देश के नागरिकों के सभी संवैधानिक अधिकारों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया जा रहा है। लोकतंत्र के तीनों स्तंभ विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका को नष्ट किया जा रहा है। मीडिया भी इन्हीं के इशारे पर काम कर रही है। देश की जनता पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी वजह से लोगों में डर का माहौल है।

मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सर्वोच्च अधिकार

Whats App

नंद कुमार बघेल ने लिखा है कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सर्वोच्च अधिकार है जिसे ईवीएम के माध्यम से क्रियांवित किया जा रहा है, लेकिन किसी भी राष्ट्रीय या आंतरिक रूप से मान्यता प्राप्त संस्थान या सरकार ने ईवीएम को शत-प्रतिशत सटीक प्रमाणित नहीं किया है। इसके बावजूद ईवीएम से मतदान कराकर वोट देने के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

उन्होंने राष्ट्रपति से कहा है कि आपने संविधान की रक्षा की शपथ ली है, लेकिन मेरे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा नहीं हो रही है, जिसके कारण मेरे पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति से स्वस्थ लोकतंत्र के व्यापक हित में ईवीएम के स्थान पर मतपत्र का उपयोग करके चुनाव कराने का आदेश जारी करने का आग्रह किया है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374