Breaking
वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल शैंपू की जगह इन नेचुरल चीजों से करें हेयर वॉश, मिलेंगे सिल्की और लंबे बाल कंगना रनौत हसीन परी हैं इसलिए आ रही भीड़, बोलीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नमाज अदा करते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, चंद सेकंड में थम गई सांसें महाराष्ट्र के तीसरे चरण में पवार परिवार की परीक्षा, अजित पवार का तय होगा भविष्य? प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस, यौन उत्पीड़न के आरोपों का कर रहे सामना सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा का इशारा, अमेठी-रायबरेली में गांधी परिवार के लिए ही सारी तैयारी जिस हिंदू आस्था को मुगल नहीं तोड़ पाए, उसे कांग्रेस तोड़ना चाहती है… खरगे को PM मोदी का जवाब हाई कोर्ट ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में अनियमितता पर मांगा जवाब

ग्वालियर-चंबल की सीटों को साधेंगे मल्लिकार्जुन खडग़े

Whats App

भोपाल । मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने राष्ट्रीय नेताओं को प्रचार के मैदान में उतारने की तैयारी में है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए प्रदेश की लगभग 16 जिलों की विधानसभा सीटों को कवर कर चुके हैं। अब पार्टी प्रियंका गांधी को जबलपुर में उतारकर महाकौशल की सीटों को साधने की कोशिश में है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को ग्वालियर चंबल विंध्य में प्रचार के लिए लाया जाएगा। कांग्रेस अपने बड़े नेताओं के जरिए प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों को कवर करने की तैयारी में है।
इस एक्शन प्लान को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 16 जिलों की 35 से ज्यादा विधानसभा सीटों को कवर किया है। अब प्रियंका गांधी महाकौशल और उसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ग्वालियर चंबल विंध्य में चुनाव प्रचार करेंगे। इधर, कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन प्लान पर मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में कांग्रेस के नेता महाकाल के दर्शन भी करेंगे, नर्मदा में डुबकी भी लगाएंगे। लेकिन, चुनाव में भाजपा की जीत पर कोई असर नहीं होगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रदेश इकाई से ज्यादा पार्टी का फोकस मोदी-शाह के इलेक्शन कैंपेन पर होगा। यही वजह है कि कांग्रेसी राहुल, प्रियंका के साथ पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के जरिए चुनाव प्रचार में खुद को मजबूत बनाने की तैयारी में है। यही वजह है कि भाजपा के इलेक्शन कैंपेन के जवाब में कांग्रेस ताबड़तोड़ चुनावी कार्यक्रम बनाने की तैयारी में जुटी है। प्रदेश में चुनावी तैयारी में लगी कांग्रेस के प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में मोर्चा संभालेगीं। कांग्रेस अपने इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत 12 जून को करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत महाकौशल के जबलपुर से होगी। 12 जून को प्रियंका गांधी जबलपुर में बड़ा रोड शो और जनसभा करेंगी। उनके कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है।

वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |     शैंपू की जगह इन नेचुरल चीजों से करें हेयर वॉश, मिलेंगे सिल्की और लंबे बाल     |     कंगना रनौत हसीन परी हैं इसलिए आ रही भीड़, बोलीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह     |     नमाज अदा करते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, चंद सेकंड में थम गई सांसें     |     महाराष्ट्र के तीसरे चरण में पवार परिवार की परीक्षा, अजित पवार का तय होगा भविष्य?     |     प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस, यौन उत्पीड़न के आरोपों का कर रहे सामना     |     सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा का इशारा, अमेठी-रायबरेली में गांधी परिवार के लिए ही सारी तैयारी     |     जिस हिंदू आस्था को मुगल नहीं तोड़ पाए, उसे कांग्रेस तोड़ना चाहती है… खरगे को PM मोदी का जवाब     |     हाई कोर्ट ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में अनियमितता पर मांगा जवाब     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374