Breaking
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग प्रज्वल रेवन्ना मामले में नया मोड़, क्या इस जगह वीडियो हुए थे शूट? ड्राइवर लापता कांग्रेस ने अमेठी में केएल शर्मा को उतारकर राहुल बनाम स्मृति के नैरेटिव को बदल दिया है? कुणाल घोष की हो सकती है हत्या! अधीर चौधरी के बयान से मचा बवाल उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी

मप्र भाजपा अध्‍यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का हमला, बोले- आतंकवादियों का समर्थन करते हैं दिग्विजय सिंह

Whats App

बैतूल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को बैतूल में पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं। राष्ट्रवाद की विचारधारा के खिलाफ चलते हैं। ऐसे दिग्विजय सिंह यदि मुझ पर आरोप लगाते हैं तो उनका जवाब देने में मुझे कष्ट होता है।

उन्होंने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा उन पर लगाए आरोप के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा जीवन कैसा है यह दिग्विजय सिंह तय नही करेंगे या उनके जैसे देशद्रोही तय नहीं करेंगे। मेरी जनता मेरे कार्यकर्ता मुझ पर विश्वास करते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह कुशाभाऊ ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी ने बूथ विस्तारक अभियान तय किया है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि 10 दिनों में दो घंटे का समय बूथ स्तर पर देकर बूथ में पार्टी का वोट शेयर 51 प्रतिशत हो, इसके लिए काम करेगा। बूथों पर बूथ इकाइयों का फिजिकल वेरिफेकिशन और डिजिटलाइजेशन होगा। हमने स्वावलंबी मंडल, सक्रिय शक्ति केंद्र और बूथ को सक्षम बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसी लक्ष्य के तहत बूथ विस्तारक अभियान को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में मैं भ्रमण कर रहा हू

Whats App

बैतूल में भी जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों सहित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आह्वान किया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता 20 से 30 जनवरी के बीच में बूथ पर जाकर पार्टी के लिए अपना समय दान करें। इन 10 दिनों में मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष, सभी जनप्रतिनिधि बूथों पर जाकर पार्टी संगठन को विस्तार देने का काम करेंगे।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |     प्रज्वल रेवन्ना मामले में नया मोड़, क्या इस जगह वीडियो हुए थे शूट? ड्राइवर लापता     |     कांग्रेस ने अमेठी में केएल शर्मा को उतारकर राहुल बनाम स्मृति के नैरेटिव को बदल दिया है?     |     कुणाल घोष की हो सकती है हत्या! अधीर चौधरी के बयान से मचा बवाल     |     उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार     |     प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी     |     आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग     |     महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत     |     दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374