Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

लद्दाख विवाद: चीनी मीडिया ने की भारत की तारीफ, बोला-सकारात्मक रही 14वें दौर की वार्ता…बन रहा दोस्ताना माहौल

Whats App

लद्दाख में चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 14वें स्तर की वार्ता हुई। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने 14 वें दौर की वार्ता की सराहना करते हुए कहा कि इसमें संयुक्त बयान जारी किया गया जबकि इससे पहले की बातचीत में ऐसा नहीं किया जा सका था। चीनी मीडिया ने कहा कि भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 14वें स्तर की वार्ता सकारात्मक रही और दोनों पक्षों ने स्थिरता बनाए रखने के प्रयास करने पर सहमत हुए।

चीनी मीडिया ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच हालांकि मतभेद बरकरार रहे और बैठक का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सेना के विशेषज्ञों के बयान के हवाले से लिखा, “तीन महीने पहले हुई 13वें दौर की वार्ता की समाप्ति तनाव के माहौल में हुई थी। इस बार हालांकि माहौल दोस्ताना बना रहा, जो कि एक अच्छा संकेत है। बेशक नों पक्षों की बातचीत में भिन्नताएं थीं और कुछ ठोस भी समाधान नहीं निकला। ग्लोबल टाइम्स ने आगे लिखा, “आपस में बात करना टकराव से हमेशा से बेहतर रहता है। दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बैठक सवालों के व्यावहारिक हल में मदद मिलेगी।

अखबार ने कुछ मुद्दों पर भारत के रुख की सराहना भी की और कहा कि भारत अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों की तरह बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के कूटनीतिक बहिष्कार अभियान में शामिल नहीं हुआ क्योंकि भारत सरकार ने ‘पड़ोसी प्रथम नीति का पालन किया। बता दें कि गुरुवार को दाेनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया था जिसमें कहा गया था कि वे इससे पहले हुई वार्ता के नतीजों पर मजबूत रुख अख्तियार करेंगे। पिछली बार की वार्ता में कोई संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया था, तब अलग-अलग बयान जारी किए गए थे जिनमें एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374