Local & National News in Hindi

लैटर बम ने उड़ाई भाजपाइयों की नींद, कहा- बदनाम करने की हो रही कोशिश

0 44

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में सोशल मीडिया में वायरल हुई पत्र बम को लेकर भाजपा में काफी खलबली मची हुई है। पत्र बम स्वास्थ्य विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने पत्र बम को लेकर कहा है कि इस तरह के पत्र सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। जिस किसी ने भी यह पत्र वायरल किया है अगर उसने इसके साथ सबूत भी दिए होते तो अच्छा रहता है।

मामले को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और पुलिस जांच कर रही है। जानबूझकर किसी ने साजिश के तहत भाजपा नेताओं को बदनाम करने के लिए बहुत ओछी हरकत की है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और तह तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी जिससे सच्चाई लोगों तक पहुंच सके।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में एक पत्र वायरल हुआ जिसमें स्वास्थ्य विभाग पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।मामले को लेकर पूर्व में मंत्री रहे रवींद्र रवि का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है जिससे भाजपा नेता ही पुलिस के निशाने पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.