Local & National News in Hindi

वेनेजुएला जेल में झड़पों से 29 कैदियों की मौत, 19 पुलिस कर्मी घायल

0 63

कारकासः वेनेजुएला की काराकास जेल में शुक्रवार को हुई झड़पों में कम से कम 29 कैदियों की मौत हो गई और 19 पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोर्टुगुसा राज्य के अरिगुआ शहर में पुलिस स्टेशन जेल में घटना तब हुई जब विशेष पुलिस बलों ने  बड़े पैमाने पर जेल ब्रेक” को रोकने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप 29 कैदियों की मौत हो गई।

पोर्टुगेसा के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव ऑस्कर के अनुसार कैदियों ने तीन ग्रेनेड विस्फोट के बाद अचानक गोलियों की बौछार शुरू कर दी जिससे 19 पुलिस कर्मी घायल हो गए। बता दें कि वनेजुएला की  जेलों में ऐसे दंगे होना आम बात हो गई है। इससे पहले इसाल मार्च में भी शुक्रवार को   ही हथियारबंद कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में कम से कम 23 कैदी मारे गए थे।

तब वेनेजुएलन प्रिजन ऑब्जरवेटरी के हुम्ब्रेतो प्रादो ने कहा था कि सामान छीन लिए जाने के डर से कैदियों ने जेल अधिकारियों को अंदर घुसने नहीं दिया। उस वक्त कई कैदियों के पास हथियार थे।उस दंगे में भी  कम से कम 18 सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।  वेनेजुएला की जेलों में होने वाली झड़पों में 2017 से अब तक 159 से ज्यादा कैदियों की मौत हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !