Local & National News in Hindi

भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास मोदी हैंः ट्रंप

0 54

वॉशिंगटनः लोकसभा चुनाव 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है। इसके लिए देश-दुनिया के नेताओं की तरफ से मोदी को बधाईयां मिलीं । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास मोदी हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को इस जीत पर बधाई के साथ उन्हें महान आदमी बताया है।ट्रंप ने ट्वीट किया ‘अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई।उन्हें इतनी बड़ी जीत के लिए बधाई दी। वह महान आदमी हैं और भारतीयों के नेता हैं- वह खुशनसीब हैं कि आप उनके (भारतीयों) पास हैं। ‘

इसके अलावा अमेरिका से एक अन्य नेता और डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई दी है। इवांका ने ट्वीट किया ‘शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. भारत के अद्भुत लोगों के लिए आगे रोमांचक समय होगा।

पीएम मोदी ने भी इवांका ट्रंप का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा ‘शुक्रिया इवांका ट्रंप। आपके जैसे भारत के सच्चे दोस्त से शुभकामनाएं मिलना अमूल्य हैं। ‘

Leave A Reply

Your email address will not be published.