New Year
Breaking
पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक ... गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार। गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी , RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सा...

मुंबई। सलमान खान.अक्षय कुमार.अजय देवगन सहित 38 सेलेब्रिटीज के खिलाफ शिकायत दर्ज।

Whats App

DESK:- बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार, सलमान खान और अजय देवगन समेत 38 सेलेब्रिटीज के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। दरअसल, ये मामला जुड़ा है एक रेप पीड़िता की पहचान को लेकर… 2019 में हैदराबाद में एक महिला के साथ गैंगरेप और इसके बाद उसे जलाकर मार देने का भयावह केस सामने आया था। इस घटना पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड, टॉलीवुड से जुड़े सेलेब्रिटीज ने आवाज उठाई थी। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए न्याय की मांग की थी। वहीं, अब इसी के चलते वो कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

कई सेलेब्रिटीज के नाम शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक 38 सेलेब्रिटीज पर आरोप है कि उन्होंने आवाज उठाने के दौरान रेप पीड़िता की पहचान बता दी थी। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो जिन सेलेब्रिटीज के खिलाफ शिकायत की गई है उनमें अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन, फरहान अख्तर, अनुपम खेर, रकुलप्रीत सिंह, रवि तेजा, अल्लू सिरीश, चरम्मे कौर जैसे कई स्टार्स का नाम शामिल है। ये केस दिल्ली के एक अधिवक्ता गौरव गुलाटी ने इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 228 के तहत की है। उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में भी याचिका दाखिल ही है।

Whats App

फौरन गिरफ्तारी की मांग

गुलाटी ने अपनी शिकायत में कहा है कि दूसरों के एक उदाहरण सेट करने के बजाए भारतीय सेलेब्रिटीज अपनी नैतिक जिम्मेदारी भूल गए और उन्होंने पीड़िता का नाम उजागर कर दिया। बता दें कि ये कानूनी तौर पर अनैतिक है कि रेप पीड़िता का नाम मीडिया या किसी भी पब्लिक प्लैटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जाए। गुलाटी ने इन सेलेब्रिटीज को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है।

गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार।     |     गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी ,     |     RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम     |     कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई     |     मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन     |     नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट     |     निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल     |     ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज     |     पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक को क्लिक करें..     |     दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सामान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374