Local & National News in Hindi

जवान को बूढ़ा बनाने वाला बिल्लू बारबर गिरफ्तार, अब तक 10 के बदल चुका है चेहरे

0 40

नई दिल्ली: 32 साल के जयेश पटेल ने 81 साल के बुजुर्ग का वेश बनाकर पासपोर्ट बनवा लिया। यहां तक की वीजा भी ले लिया और एयरपोर्ट पहुंचकर अमरीका जाने की फिराक में था। वह विदेश जाने में कामयाब भी हो जाता अगर वह सुरक्षा में तैनात अधिकारी की तेज नजरों से बच जाता। वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। 32 साल के इस जयेश को 10 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। जानकर हैरानी होगी कि 32 साल के जयेश को ये गेटअप जिसने दिया, वह अब पुलिस की गिरफ्त में है।

जयेश का मेकअप राजधानी दिल्ली का मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शमशेर सिंह ने किया था, जिसका रोहिणी में बिल्लू बारबर के नाम से सैलून है। पुलिस ने बताया जयेश की गिरफ्तारी के बाद जांच की जा रही थी कि आखिरकार वो कौन-सा शख्स है जिसने 32 साल के व्यक्ति को 81 साल का ऐसा गेटअप दिया। अब तब 10 के चेहरे बदले, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल पुलिस के मुताबिक शमशेर एजैंट्स के कहने पर 10 और लोगों का गेटअप ऐसे ही बदल चुका है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने उसके पास से मेकअप का पूरा सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह एक शख्स से मेकअप के लिए 20 हज़ार रुपए लेता था। डी.सी.पी. संजय भाटिया ने बताया कि अब उन सभी लोगों की जांच की जा रही है कि एजैंट ने कितने लोगों का गेटअप बदलवाकर विदेश भेजा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.