Local & National News in Hindi

Modi की धर्मपत्नी जशोदाबेन ने किए मां कल्याणेश्वरी मंदिर के दर्शन

0 46

मारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन के बारे में तो सब जानते ही होगें। बता दें कि वे दो दिन से धनबाद के दौरे पर हैं। बीते दिन यानि सोमवार को उनके दौरे का दूसरा दिन था। सोमवार सुबह जशोदाबेन बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो के गांव चिटाही में बने मंदिर देखने भी पहुंचीं। वे धनबाद को देखने व उसके बारे में जानना चाहती थी। यहां पर उन्होंने प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी करे और विशेष पूजा-अर्चना भी करी।

धनबाद के मैथन डैम की मनोहारी प्राकृतिक छटाओं को भी निहारा। हालांकि उन्होंने चलती गाड़ी में ही बैठकर मैथन डैम को देखा। फिर प. बंगाल के कल्याणेश्वरी स्थित मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बता दें कि वे अखिल भारतीय साहू वैश्य झारखंड प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए अपने भाई अशोक मोदी के साथ रविवार को यहां पहुंची थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.