Breaking
महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह ... हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप

देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये काम देवी-देवता होंगे प्रसन्न

Whats App

हिंदू धर्म में देवशयनी और देवउठनी एकादशी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में जाते हैं। इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होती है। वहीं देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इन दोनों ही एकादशी को बेहद खास माना जाता है। देवशयनी एकादशी आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को होती है। इस साल देवशयनी एकादशी 29 जून को मनाई जाने वाली है। इसे हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन कुछ खास कार्य जरूर करने चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

इस दिन से शुरू होगी

हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। देवशयनी एकादशी के दिन किए गए उपायों से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी तिथि की शुरुआत 29 जून 2023 की सुबह 03 बजकर 18 मिनट से होगी और 30 जून 2023 की सुबह 02 बजकर 42 मिनट पर देवशयनी एकादशी समाप्त हो जाएगी।

व्रत जरूर रखें

देवशयनी एकादशी के दिन व्रत जरूर करें। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा में विष्णु जी को तुलसी जल अर्पित करें। ध्यान रखें कि एकादशी से पहले ही तुलसी तोड़कर रख लें। एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने या तुलसी का पौधा छूने की मनाही होती है। इस दिन तुलसी के पौधे को जल भी न दें।

मां लक्ष्मी की पूजा

देवशयनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से जलाभिषेक करें। इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

एक रुपए का सिक्का

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान एक रुपए का सिक्का विष्णु जी की फोटो के पास रख दें। पूजा के बाद इस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। साथ ही धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

Vastu Tips For Basement: घर में बेसमेंट बनाना शुभ होता है या अशुभ, जानिए वास्तु से जुड़ी खास बातें

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |     रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम     |     हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित     |     अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब     |     ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह दिया?     |     हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |     सेना की हरी झंडी के बाद वीएफजे तैयार करेगी सात हजार से अधिक सैन्य वाहनों की बड़ी खेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374