Local & National News in Hindi

पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी, भारतीय सेना की चौकियों को बनाया जा रहा निशाना

0 57

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की जा रही है. पाकिस्तान सेना लगातार पुंछ जिले के शाहपुर किरनी सेक्टर में मोर्टार शेल दाग रही है. पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का भारतीय सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. दोनों ओर से हो रही फायरिंग में अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है.

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से पुंछ जिले के शाहपुर किरनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. पाकिस्तानी सेना लगातार भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों में मोर्टार शेल दागे गए हैं.

ANI

@ANI

: Pakistani troops violated ceasefire along the Line of Control resorting to intense mortar shelling on forward posts & villages in Balakote sector of Mendhar in Poonch district, last night.

47 people are talking about this
पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. दोनों ओर से पिछले कुछ देर से फायरिंग की जा रही है. भारतीय सेना ने स्थानीय लोगों से अभी घर के अंदर ही रहने की अपील की गई है. दोनों ओर से हो रही फायरिंग में अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.