Breaking
उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह ... हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

होली पर होगा ‘बच्चन पांडेय’ का हंगामा, नये पोस्टर्स पर दिखा अक्षय कुमार का किलर लुक, जानें- रिलीज डेट

Whats App

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने नये पोस्टरों के साथ अपनी फिल्म बच्चन पांडेय की रिलीज डेट का एलान किया है। फिल्म इस साल होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब तक के रिलीज कैलेंडर के हिसाब से बच्चन पांडेय साल 2022 में अक्षय की पहली रिलीज फिल्म होगी। अगर सब कुछ ठीक रहता तो पृथ्वीराज उनकी पहली रिलीज होती, जो 21 जनवरी को सिनेमाघरो में आने वाली थी, मगर कोरोना मामले बढ़ने के बाद फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी गयी थी।

अक्षय ने फिल्म के पोस्टर्स शेयर करके दिलचस्प अंदाज में जानकारी दी। उन्होंने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा को टिक करते हुए बताया कि बच्चन पांडेय सारे मसालों से भरपूर फिल्म होगी। इसके साथ उन्होंने लिखा- Loading this Holi. सिनेमाघरों में 18 मार्च को रिलीज होगी। फरहाद सामजी निर्देशित बच्चन पांडेय का का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, सहर्ष शुक्ला और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे

अक्षय कुमार ने दो पोस्टर्स शेयर किये हैं, जिन पर उनका किलर लुक नजर आ रहा है। सिर पर साफा, आंखों पर रंगीन चश्मा, गले में चेन और कंधे पर हथियारों का जखीरा। दूसरे पोस्टर पर एक जुगाड़नुमा गाड़ी में अक्षय अपनी पलटन के साथ नजर आ रहे हैं और हाथों में हथियार लहरा रहे हैं।

Whats App

बता दें, बच्चन पांडेय पहले 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो जैकलीन और कृति, अक्षय के साथ पहले भी काम कर चुकी है। अरशद के साथ उनकी यह पहली फिल्म है। अक्षय ने अरशद की फिल्म जॉली एलएलबी के सीक्वल जॉली एलएलबी 2 में मुख्य भूमिका निभायी थी। पंकज त्रिपाठी, अक्षय के साथ इस फिल्म के अलावा ओह माई गॉड 2 में नजर आएंगे।

2022 में अक्षय की जो फिल्में सिनेमाघरों या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी, उनमें पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु शामिल हैं। अक्षय की पिछली फिल्म सूर्यवंशी है, जो पिछले साल 5 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल की थी।

उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |     रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम     |     हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित     |     अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब     |     ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह दिया?     |     हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374