Local & National News in Hindi

एक हफ्ते तक बंद रहेंगे सभी बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम

0 55

चंडीगढ़: बैंक में अगर आपको इस सप्ताह कोई विशेष काम है तो उसे वीरवार से पहले निपटा लें, नहीं तो आपका यह काम 3 अक्तूबर तक के लिए लटक जाएगा। दरअसल 26, 27 सितंबर को बैंक कर्मियों की हड़ताल योजनाबद्ध तरीके से ऐलानी गई है। वीरवार और शुक्रवार की हड़ताल के बाद चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे, इसके बाद रविवार की छुट्टी रहेगी। 30 सितंबर सोमवार को अर्धवर्षीय क्लोजिंग होगी। छुट्टीयों के इसी कर्म को देखते हुए पहली अक्तूबर को ज्यादातर बैंकों में स्टाफ ने छुट्टी ले रखी है क्युकि 2 अक्तूबर गांधी जयंती की छुट्टी साथ जुड़ जाएगी यानि 3 अक्तूबर को बैंक खुलेंगे, लेकिन तकरीबन एक सप्ताह के पेंडिंग कार्य को लेकर जिसका असर सीधे तौर पर बैंकों में काम के लिए पहुंचे लोगों पर पड़ेगा। इन छुट्टीयों के दौरान एटीएम भी दो या तीन दिनों में खाली हो जाएंगे। इस लिए लोगों को फुटकल खर्चों के लिए कुछ पैसे पहले से ही एटीएम से निकाल लेने चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.