Local & National News in Hindi

जैश की बड़े शहरों में आतंकी हमले की धमकी, PM मोदी-शाह और डोभाल भी निशाने परकेजरीवाल का किराएदारों को बड़ा तोहफा, बिजली मीटर योजना का किया ऐलान

0 61

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किरायेदारों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को किराएदार बिजली मीटर योजना का ऐलान किया है। किराएदारों के घरों पर अब प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे , जिससे उन्हे 200 यूनिट मुफ्त बिजली का फायदा मिलेगा।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ऐलान किया कि हमने मुख्यमंत्री किराएदार बिजली मीटर योजना बनाई है। प्रीपेड मीटर किराएदारों में यहां लगाए जाएंगे। जो चार्जेज नॉर्मल लोगों को लगते हैं उन्हें भी वही लगेंगे। इसके लिए उन्हें दो कागजात देनें होंगे, पहला रेंट एग्रीमेंट या रेंट रिसिप्ट और दूसरा उस एड्रेस पर बना कोई भी आईडी प्रूफ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें तीन हजार रुपये सिक्‍योरिटी डिपॉजिट है। अगर मकान मालिक मीटर के लिए नहीं मानते हैं तो लोग सीधे सरकार की ओर से दिए गए इन टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किरायदारों को सस्ती बिजली का फायदा नहीं मिल रहा था, क्योंकि एक मीटर से पूरे मकान को बिजली मिलती है, जिससे मकान मालिक ज्यादा बिल भी वसूलते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.