Local & National News in Hindi

87 के हुए मनमोहन सिंह, PM मोदी ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई

0 51

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह गुरुवार को अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई, मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’ पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

PunjabKesari

26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में जन्मे मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन सिंह की सादगी के हमेशा पक्ष और विपक्ष दोनों ही कायल रहे हैं। मनमोहन सिंह यूपीए सरकार में वित्त मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। देश में आर्थिक क्रांति और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत मनमोहन सिंह ने की थी। उन्होंने पीएम पद पर रहते हुए मनरेगा की शुरुआत की जिससे कई गरीब लोगों को रोजगार मिल पाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.