Local & National News in Hindi

पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर भड़के मिस्बाह, बोले- मैं तो 10 दिन पहले ही आया हूं

0 43

लाहौर : श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खूब आलोचना हो रही है। किसी ने भी ये उम्मीद नहीं की होगी की दूसरे दर्जे की श्रीलंकाई टीम दुनिया की नंबर वन टीम को ऐसे धूल चटाएगी। सीरीज में हार के बाद पाकिस्तान के नवनियुक्त कोच और प्रमुख चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने टीम पर सवाल खड़े किए हैं। क्रिकबज ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, ‘‘उन्होंने हमें खेल के सभी विभागों में हरा दिया। श्रीलंका ने हमें एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। यह काफी निराशाजनक है और हम बहुत खराब खेले, लेकिन इसी टीम ने हमें नंबर वन बनाया था।’’

मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता दोनों पदों पर काबिज मिस्बाह ने खुद का बचाव करते हुए कहा, ‘‘यदि आप मुझे दोषी मानते हैं तो मैं दस दिन पहले ही आया हूं।’’ श्रीलंका ने ओशादा फनार्डो (नाबाद 78) के बाद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने वानिंदु हसरंगा के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने यहां गद्याफी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.