Local & National News in Hindi

राष्‍ट्रपति कोविंद ने की प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बेन से की मुलाकात, जाना हाल

0 45

गांधीनगर। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बेन से मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम पूछा। राष्ट्रपति शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे थे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और कैबिनेट मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी राजभवन में ठहरे थे। बता दें कि गांधीनगर के पास रायसन गांव हीराबेन प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं।

राष्‍ट्रपति ने पंकज मोदी के आवास पर लगभग आधे घंटे बिताए। इसके बाद वह पत्नी के साथ कोबा गांव के पास स्थित महावीर जैन अराधना केंद्र पहुंचे। वह वहां आचार्य श्री पद्मसागर सूरिजी का आशीर्वाद लेंगे। आराधना केंद्र के न्यासी श्रीपाल शाह ने बताया कि परिसर में जैन मंदिर, पुस्तकालय और एक संग्रहालय मौजूद है जिसमें जैन विरासत से जुड़े कई महत्‍वपूर्ण लेख रखे गए हैं।

आज सुबह राष्ट्रपति कोविंद और PM Modi ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ट्वीट कर कहा, ‘आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ उन्‍होंने कहा कि रामायण के रचयिता, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महर्षि वाल्मीकि के सामाजिक न्याय के संदेश हमेशा हम सबको प्रेरित करते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.