Local & National News in Hindi

केरल की नन मरियम थ्रेसिया को संत की उपाधि देंगे पोप फ्रांसिस, चर्चों में लगा लोगों का जमावड़ा

0 185

कोच्चि, जेएनएन। वेटिकन सिटी में रविवार को पोप फ्रांसिस केरल की नन मरियम थ्रेसिया को संत की उपाधि देंगे। इस मौके पर कैथोलिक चर्चों में लोगों का जमावड़ा नजर आ रहा है। नन मरियम थ्रेसिया को मिल रही इस उपाधि को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। सिस्टर मरियम की तुलना मदर टेरेसा से की जाती है, उन्होंने होली फैमिली नाम की एक धर्मसभा की स्थापना की थी। सिस्टर मरियम की मत्यु के 93 साल बाद यह उपाधि दी जा रही है।

सिस्टर मरियम का जन्म केरल के त्रिशूर जिले के पुथेनचिरा में हुआ था। उन्होंने होली फैमिली नाम की एक धर्मसभा की स्थापना की इसके अलावा उन्होंने हॉस्टल, अनाथालयों, स्कूल और कॉन्वेंट बनवाए और उनका संचालन किया। उनके द्वारा समाज के लिए किए गए इन कामों के लिए पोप फ्रांसिस वेटिकन सिटी के सेंट पीयर्स स्क्वेयर में दोपहर 01.30 बजे संत की उपाधि देंगे।

 नन मरियम का जन्म 26 अप्रैल, 1876 को केरल के त्रिशूर जिले में हुआ था और सिर्फ 50 साल की उम्र में 08 जून, 1926 को उनका देहांत हो गया था। अब उनकी मत्यु के 93 साल बाद उनको संत की उपाधि से नवाजा जा रहा है। उनको यह उपाधि उनके द्वारा महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए गए कामों के लिए दी जा रही है। इससे पहले उनके सूबे को तीन लोगों को यह उपाधि दी जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.