Local & National News in Hindi

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, आतंकी घिरे

0 60

जम्मू कश्मीरः घाटी में लगातार पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी हो रही है। लेकिन भारतीय सेना भी लगातार इन हरकतों का जवाब दिया जा रहा है। अब फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। यहां अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है और कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षाबलों को बिजबेहारा में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दी, हालांकि मामले को देखते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है और आतंकियों को घेर लिया है। इलाके में सुबह से ही गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है, वहीं यहां 2-3 आतंकियों के होने की जानकारी सामने आ रही है।

जम्मू-कश्मीर घाटी में सुरक्षाबल हाई अलर्ट मोड पर हैं। चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी की गई है। कई एयरबेस को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। दरअसल जम्मू कश्मीर से जब से अनुच्छेद 370 को हटाया गया है, तब से ही घाटी में पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवादी बड़ी साजिश करने की फिराक में हैं। सुरक्षाबल उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और उनके हर मंसूबे को नाकाम कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.