Local & National News in Hindi

मुकुल रॉय ने राज्यपाल के अपमान पर कहा, पश्चिम बंगाल सरकार को माफी मांगनी चाहिए

0 80

कोलकाता। भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से माफी मांगनी चाहिए। रॉय ने कहा कि कोलकाता में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में दौरान और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में उनका(राज्यपाल) अपमान किया गया। बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मंगलवार को कहा था कि 11 अक्टूबर को दुर्गा पूजा कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार से वे बहुत आहत और परेशान है और उन्होंने इसे खुद का ‘अपमान’ बताया था।

एएनआई से बात करते हुए, रॉय ने कहा, ‘ध्यान दें कि राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख है और जिस तरह से राज्य सरकार द्वारा उनको ट्रीट किया गया, वह बंगाल के क्लास और पंथ के खिलाफ है। यह राज्य के लिए भी अपमानजनक था। इसलिए राज्य के एक सामान्य नागरिक के रूप में, मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए और सरकार को राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए।’ बता दें कि आरोप है कि धनखड़ को कोलकाता में एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम में कथित रूप से दरकिनार कर दिया गया था जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।

राज्यपाल ने कहा था कि महोत्सव में मैने अपमानित महसूस किया। मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं। यह मेरा नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के लोगों का अपमान है। वह इस अपमान को पचा नहीं पाएंगे। धनखड़ ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के लोगों का सेवक हूं। लेकिन मेरे संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने के आड़े कुछ नहीं आ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.