नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मोदी ने कहा कि भारत के महान राष्ट्र बनाने में महाराष्ट्र का अहम योगदान रहा है। आने वाले समय में महाराष्ट्र में और भी विकास होगा। पीएम मोदी ने कहा, ‘विरोधी दल के नेताओं को चिंता हो रही है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? मैं आज उनको बता दूं कि, भाजपा के पास लगन से कार्य करनेवाले कार्यकर्ता हैं, तभी वो दिलों को जीतते हैं और दलों को जिताते हैं।
इससे पहले पानवेल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि पिछले 5 साल में नरेंद्र और देवेंद्र का फॉर्मूला सुपहरिट रहा। उन्होंने कहा था कि जब नरेंद्र और देवेंद्र एक साथ होते हैं, तो एक और एक दो नहीं, ग्यारह हो जाता है। मोदी ने कहा कि भारत के महान राष्ट्र बनाने में महाराष्ट्र का अहम योगदान रहा है। आने वाले समय में महाराष्ट्र में और भी विकास होगा।
मोदी ने कहा था कि आप यह भी मान लीजिए कि देवेंद्र और नरेंद्र जब साथ खड़े होते हैं तो वन प्लस वन टू नहीं होता है, नरेंद्र और देवेंद्र जब साथ खड़े होते हैं तो 11 हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की महायुती की सरकार ने अपना दायित्व निभाने का प्रयास किया है।