Local & National News in Hindi

Indian Idol 11 : नेहा कक्कड़ को इस कंटेस्टेंस ने जबरदस्ती किया KISS, शॉक्ड रह गए जज

0 45

नई दिल्ली। रिएलिटी शो में अक्सर ऐसा होता है जब ऑडिशन देने आए लोग जज को खुश करने के लिए कुछ ना कुछ करते हैं। कभी लोग अपने फेवरेट जज के लिए खाना लेकर हैं, तो कभी अपने शहर की कोई फेमस चीज़, लेकिन जज के खुश करने के चक्कर में कई बार लोग अपनी हद पार कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में ‘इंडियन आइडल 11’ के ऑडिशन में। जब ऑडिशन देने आए एक शख्स ने नेहा कक्कड़ के गाल पर अचानक किस कर लिया। शख्स को ऐसा करते देख दूसरे जज से लेकर शो के होस्ट आदित्य नारायण तक सब हैरान रह गए।

इसका एक वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें कई लोग ऑडिशन देने आ रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स राजस्थानी कपड़ों में अपने हाथ में नेहा के लिए कई सारे गिफ्ट्स लेकर आता है। नेहा जब उनसे मिलने जाती हैं तो वो उन्हें याद दिलाता है कि क्या उन्होंने उसे पहचाना? हालांकि वो शख्स कौन हैं और नेहा ने उन्हें पहचाना या नहीं इस बात का खुलासा वीडियो में नहीं किया गया है। लेकिन तभी दिखता है कि उस शख्स को नेहा प्यार से गले लगात हैं तभी वो शख्स नेहा के गाल पर किस कर लेता है। ये देखकर आदित्या और जज अनु मलिक हैरान रह जाते हैं।

अब ये शख्स कौन हैं जिनकी इतनी हिम्मत हो गई कि वो शो की जज को बिना पूछ किस कर सकें, इसका पता तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल, आपको बता दें कि ये इंडयिन आइडल का 11वां सीजन है। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी देश के कोने-कोने से लोग ऑडिशन देने आ रहे हैं। इस बार शो के जज हैं नेहा कक्कड़, अनु मलिक और विशाल ददलानी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !