Breaking
कांग्रेस से दिनेश यादव तो भाजपा से आशीष दुबे आमने-सामने मतगणना की तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, कैमरे से हो रही निगरानी वैध मतों का छठा हिस्सा न मिलने पर जब्‍त होगी जमानत जन्मदिन मनाने के लिए दुकान कर्मी ने दोस्तों के साथ मिलकर की चोरी, नाबालिग हिरासत में दिल्ली में बंद रहेंगे सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला? उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ी, चुनाव आयोग ने दिया ये आदेश… नालंदा में जदयू नेता की हत्या… चुनावी रंजिश या जमीनी विवाद? परिवार ने बताया यह सच मंडला संसदीय क्षेत्र में फग्गन सिंह कुलस्ते और ओंकार सिंह मरकाम के बीच रोचक मुकाबला सागर जिला अस्पताल से नवजात को चोरी कर भागी महिला ,मचा हड़कंप... रतलाम में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

बदनाम करने के लिए 24 साल की लड़की की निजी तस्वीरें मां और अज्ञात लोगों को भेजी, FIR दर्ज

Whats App

मुंबई:  मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को बदनाम करने की कथित कोशिश के लिए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। व्यक्ति पर महिला की अनुमति के बिना उसकी तस्वीरें उसके माता-पिता और दोस्तों को साझा करने का आरोप है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला इस संबंध में शिकायत लेकर मंगलवार शाम एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने पहुंची। लोअर परेल इलाके में रहने वाली महिला के अनुसार, 17 जनवरी को जब वह काम के लिए अपने कार्यालय जा रही थी, उस दौरान उसके दो मोबाइल फोन खो गए।

सोमवार शाम को उसके पिता को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से एक संदेश मिला और संदेश भेजने वाले ने दावा किया कि वह महिला का प्रेमी है। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि संदेश में यह भी दावा किया गया कि महिला ने उसके साथ गलत किया था और वह भी ऐसा ही उसके साथ करना चाहता है। साथ ही उस व्यक्ति ने महिला को बदनाम करने के लिए उसके पिता को दो पुरुष मित्रों के साथ उसकी कुछ तस्वीरें भी भेजीं।

Whats App

अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद महिला की मां और दो पुरुष मित्रों को भी तस्वीरों के साथ व्हाट्सएप पर ऐसे ही संदेश और तस्वीरें मिलीं। महिला के पिता व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एन एम जोशी पुलिस थाना पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि महिला ने मंगलवार को एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने दावा किया कि उस व्यक्ति ने उसे बदनाम करने लिए, बिना अनुमति के यह कृत्य किया है। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 403 (संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग) और 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस से दिनेश यादव तो भाजपा से आशीष दुबे आमने-सामने     |     मतगणना की तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, कैमरे से हो रही निगरानी     |     वैध मतों का छठा हिस्सा न मिलने पर जब्‍त होगी जमानत     |     जन्मदिन मनाने के लिए दुकान कर्मी ने दोस्तों के साथ मिलकर की चोरी, नाबालिग हिरासत में     |     दिल्ली में बंद रहेंगे सभी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?     |     उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ी, चुनाव आयोग ने दिया ये आदेश…     |     नालंदा में जदयू नेता की हत्या… चुनावी रंजिश या जमीनी विवाद? परिवार ने बताया यह सच     |     मंडला संसदीय क्षेत्र में फग्गन सिंह कुलस्ते और ओंकार सिंह मरकाम के बीच रोचक मुकाबला     |     सागर जिला अस्पताल से नवजात को चोरी कर भागी महिला ,मचा हड़कंप…     |     रतलाम में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374