Local & National News in Hindi

भारत से पाकिस्तान के लिए नगर कीर्तन रवाना, देशभर से संगत हुई शामिल

0 58

अमृतसरः  श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए पाकिस्तान से भारत के लिए महान नगर कीर्तन दो महीने पहले रवाना हुआ था , अब भारत से पाकिस्तान के लिए महान नगर कीर्तन रवाना किया गया है। दिल्ली के नानक प्याऊ गुरुद्वारा साहिब से ये नगर कीर्तन पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ है।पाकिस्तान सरकार ने सिर्फ इसी निगर कीर्तन के लिए मंजूरी दी है वो भी 550वें प्रकाश पर्व के चलते। इस बात की जानकारी अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दी। उन्होनें कहा कि देशभर की अलग-अलग जगहों के लिए इस महान नगर कीर्तन के लिए संगत रवाना हुई है। जत्थेदार ने कहा कि 12 नवंबर को श्री गुरु नानक देव की जे प्रकाश पर्व पंजाब सरकार और एसजीपीसी एक ही मंच पर सांझे तौर पर एकत्र होंगे।

आपको बता दें कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए पंजाब सहित कई जगहों पर तैयारियां की जा रही है। डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरि़डोर भी खुलने जा रहा है। इस पल का सिख संगत को कई सालों से इंतजार था। इस बार  गुरपर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का करतारपुर साहिब में नतमस्तक होने का सपना साकार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.