Local & National News in Hindi

AUS vs SL : श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में नहीं खेलेंगे स्टार्क, वजह है बेहद खास

0 45

मेलबर्न : आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क निजी कारणों से श्रीलंका के साथ बुधवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे। स्टार्क अपने भाई की शादी में शामिल होंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्क को कैम्प छोड़ने शादी के बाद फिर से टीम के साथ जुड़ने की इजाजत दे दी गई है। स्टार्क अपने भाई और विश्व स्तरीय लंबी कूद एथलीट ब्रैंडन की शादी के बाद फिर से टीम के साथ जुड़ जाएंगे। स्टार्क की जगह बिली स्टेनलेक को दूसरे टी-20 मैच के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है, जबकि सीन एबॉट को पहले ही चोटिल एंड्रयू टाई की जगह टीम में शामिल कर लिया गया है।

मेजबान आस्ट्रेलिया ने पहला टी-20 मैच 134 रनों से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आस्ट्रेलिया के उप कप्तान पैट कमिन्स ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ शार्ट गेंदों का प्रभावी इस्तेमाल जारी रखेगी। कमिन्स ने कहा, ‘‘इस बारे में हमने बात की, इसमें कोई संदेह नहीं, विशेषकर गाबा या एडीलेट ओवल में, जहां पिचें काफी तेज और उछाल वाली हैं।’’ आस्ट्रेलिया ने रविवार को एडीलेड में पहले टी20 में श्रीलंका को 134 रन से हराया था। डेविड वार्नर ने इस मैच के साथ फार्म में वापसी करते हुए नाबाद 100 रन बनाए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.