Breaking
रेलवे के आरक्षण नियम कागजों में दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रक सामान जब्त किया रातभर की चार्जिंग और बैटरी से समझौता , ईवी स्कूटर को बना सकता है ‘बर्निंग ईवी’ चौथे चरण का मतदान कल, 1.63 करोड़ मतदाता करेंगे 74 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का निर्णय कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोगों की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई पति ने कैंची से गोदकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव, केस दर्ज ससुराल में पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटी और ससुर को किया घायल रतलाम के धतरवादा के पास किसान को लूटने के मामले में मंदसौर से दो युवक गिरफ्तार भाजपा के 400 पार वाले नारे पर पूर्व सीएम कमलनाथ का तंज, कह दी ये बड़ी बात...

राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस के लोगों के लिए किया बड़ा ऐलान, OCI कार्ड का दिया उपहार

Whats App

मॉरीशस दौरे पर गई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए  बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने 7वीं पीढ़ी के व्यक्तियों को भारत की विदेशी नागरिकता (OCI) कार्ड देने के एक विशेष प्रावधान को अपनी मंजूरी दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि  भारत  सरकार द्वारा यह फैसला सद्भावना और  लोगों को उनके पूर्वजों की भूमि से दोबारा जोड़ने के तहत लिया गया है।

मॉरीशस में राष्ट्रीय दिवस के शुभ अवसर पर इसकी राजधानी में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘खून का रिश्ता’ के संदर्भ में कहा मुझे आप लोगों को बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने एक प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दी है जिसके तहत मॉरीशस में रह रहे भारतीय मूल के 7वीं पीढ़ी के लोगों को देश के विदेशी नागरिक कार्ड के योग्य माना जाएगा। मुर्मू ने इसके पीछे का कारण  बताते हुए कहा कि हमारे इस फैसले से भारतीय मूल के युवा मॉरीशसवासी एक बार फिर से अपने पूर्वजों की जमीं से जुड़ पाएंगे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर मंगलवार को यहां मॉरीशस में महात्मा गांधी संस्थान जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचीं 65 वर्षीय मुर्मू ने मॉरीशस के मोका में स्थित महात्मा गांधी संस्थान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन में राष्ट्रपिता के ‘सार्वभौमिक सिद्धांतों’ को याद किया।  मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं मुर्मू ने मंगलवार को महात्मा गांधी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की।

रेलवे के आरक्षण नियम कागजों में     |     दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रक सामान जब्त किया     |     रातभर की चार्जिंग और बैटरी से समझौता , ईवी स्कूटर को बना सकता है ‘बर्निंग ईवी’     |     चौथे चरण का मतदान कल, 1.63 करोड़ मतदाता करेंगे 74 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का निर्णय     |     कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोगों की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई     |     पति ने कैंची से गोदकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार     |     शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, मतांतरण का बनाया दबाव, केस दर्ज     |     ससुराल में पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या, बेटी और ससुर को किया घायल     |     रतलाम के धतरवादा के पास किसान को लूटने के मामले में मंदसौर से दो युवक गिरफ्तार     |     भाजपा के 400 पार वाले नारे पर पूर्व सीएम कमलनाथ का तंज, कह दी ये बड़ी बात…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374