Breaking
जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग? तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम? शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है चेन्नई में अश्विन की बल्ले-बल्ले, बांग्लादेश को हराने के बाद बोले ये, 3 साल में दूसरी बार ऐसा करते ह... क्या वोडाफोन-आइडिया की डूबती नैया को किनारे ले जाएगी ये डील? 30,000 करोड़ का है मामला अगर यूपीआई पर लग गया चार्ज तो क्या होगा? इस सर्वे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा WhatsApp के ये सिग्नल बताते हैं कोई देख-सुन रहा है अपकी चैट, ऐसे करें पहचान सबसे ताकतवर हथियार ब्रह्मास्त्र के पीछे की कहानी क्या है? परमाणु से भी ज्यादा खतरनाक डेलावेयर से न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत, जानें क्या है आज का पूरा कार्यक्रम?

सागर में सीएम मोहन यादव ने किया रानी अवंतीबाई विश्वविद्यालय का भूमिपूजन, आचार्य विद्यासागर के नाम पर खुलेगा आयुर्वेदिक कालेज

Whats App

भोपाल/सागर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार दोपहर सागर दौरे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रानी अवंतीबाई विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के मंच पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और विधायक शैलेंद्र जैन भी मौजूद रहे।

केंद्रीय के साथ राजकीय विश्वविद्यालय भी

इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सागर जिले में भारत सरकार के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार का भी विश्वविद्यालय है। हमारी सरकार ने शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी अवंतीबाई लोधी जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की। सीएम ने कहा कि हमने पिछली बार सागर में नया आयुर्वेदिक कालेज बनाने की घोषणा की थी। यह नया कालेज “आचार्य विद्यासागर जी महाराज” के नाम पर होगा।

Whats App

नई शिक्षा नीति के लिए पीएम मोदी का अभिनंदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान अर्जित करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं। नई शिक्षा नीति में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के साथ ही महापुरुषों के प्रेरणादायी जीवन को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। देश में नई शिक्षा नाति लाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हम हृदय से अभिनंदन करते हैं।

सीएम ने सागर पहुंचकर बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर-संग्रहालय का अवलोकन भी किया।

मंडीदीप में दी 65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

इससे पहले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज सुबह रायसेन में मंडीदीप औद्योगिक नगरी के दौरे पर पहुंचे। यहां पर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 65 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े दस बजे हेलीकाप्टर से मंडीदीप पहुंचे। कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र पटवा ने मुख्यमंत्री को त्रिशूल भेंट किया। सीएम ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ‘जन आभार यात्रा’ निकाली और खुली जीप में सवार होकर रोड-शो किया।

जिन कर्मियों के कंधों पर स्वच्छता का जिम्मा, उनकी सेहत की ही नगर निगम को नहीं चिंता     |     नेहरू के खत लौटाए जाएं… इतिहासकार रिजवान कादरी ने सोनिया गांधी से क्यों की ये मांग?     |     तो ये था पूरा प्लान…मोसाद और CIA ने मिलकर कैसे तबाह किया था ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम?     |     शादी की दाल में सोने का तड़का, अंबानी को गिफ्ट देने पर करण जौहर बोले- हमारी क्या औकात है     |     चेन्नई में अश्विन की बल्ले-बल्ले, बांग्लादेश को हराने के बाद बोले ये, 3 साल में दूसरी बार ऐसा करते हुए बनाए 8 रिकॉर्ड     |     क्या वोडाफोन-आइडिया की डूबती नैया को किनारे ले जाएगी ये डील? 30,000 करोड़ का है मामला     |     अगर यूपीआई पर लग गया चार्ज तो क्या होगा? इस सर्वे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा     |     WhatsApp के ये सिग्नल बताते हैं कोई देख-सुन रहा है अपकी चैट, ऐसे करें पहचान     |     सबसे ताकतवर हथियार ब्रह्मास्त्र के पीछे की कहानी क्या है? परमाणु से भी ज्यादा खतरनाक     |     डेलावेयर से न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत, जानें क्या है आज का पूरा कार्यक्रम?     |