Breaking
Indore की 531 कालोनियों के रेट जोन बदले, संपत्तिकर और कचरा कर में हुई बढ़ोतरी इंदौर में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग चाइनीज चाकू हवा में लहरा किए किराना व्यापारी के सिर पर 10 वार 20 दिन बाद होगी पूरक परीक्षा, लेकिन तैयारियां अब तक अधूरी तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके आगरा जा रहे बेटे को छोड़ने आई मां और छोटे बेटे का पैर फिसला महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती EOW का कारनामा, 6 साल पूर्व ही जुटा ली थी अभय राठौर की संपत्तियों की जानकारी, बाद में दे दी क्लीन चि... उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी

जबलपुर में विधायक से पार्षद तक जीत का जिम्मा, वोट का टारगेट तय

Whats App

पंकज तिवारी नईदुनिया,जबलपुर। लोकसभा चुनाव में 2019 से भी बड़ी जीत के दावे सभा और प्रचार में भाजपा नेता लगातार कर रहे हैं। पार्टी नेताओं के दावे को सच साबित होने के लिए लोकसभा की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिद्धंदी की तुलना में भाजपा को अधिक मत खींचना होगा। छह माह पहले ही विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनावों की तुलना में शानदार रहा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को चार सीट गंवानी पड़ी थी लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव में जनता ने इसी पार्टी को चार लाख 54 हजार वोट की बड़े अंतर से जीत दिलाई थी। अब जबकि विधानसभा का प्रदर्शन में भी चार-चार से सात-एक में बदल चुका है। तो लाजमी है कि संगठन ने हवा के रूख को समझकर विधायक से लेकर पार्षद तक को टारगेट सौंप दिया है।

मंत्री के क्षेत्र में नजर

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने लोकसभा के 2019 में हुए चुनाव में चार लाख 54 हजार मतों के अंतर से कांग्रेस के प्रतिद्धंदी विवेक कृष्ण तन्खा को हराया था। अब राकेश सिंह मप्र सरकार में मंत्री है पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीते हैं इसलिए उन पर जिम्मेदारी भी बड़ी होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को राकेश सिंह ने एक लाख से ज्यादा मत के अंतर से विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की रणनीति बनाने का दावा किया है। क्षेत्र के पार्षदों को तक को वार्ड में सक्रिय बनाया गया है। मतदाताओं के बीच पैठ बनाकर उन्हें भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी विधायक और पार्षदों को हिदायत दी जा चुकी है। ये भी जाहिर कर दिया गया है कि जहां से प्रदर्शन कमजोर हुआ उनके लिए भविष्य में संगठन स्तर पर विचार किया जाएगा।

2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन

पूर्व- अंतर

कांग्रेस- 95,673- 27741

भाजपा-67,932

कैंट-

कांग्रेस- 46921- 30045

भाजपा-76966

उत्तर-

भाजपा- 88,419- 22655

कांग्रेस -65,764

पश्चिम-

भाजपा- 96268- 30134

कांग्रेस -66134

बरगी-

भाजपा- 109506- 39957

कांग्रेस -69549

पनागर-

भाजपा- 119071- 40541

कांग्रेस -78530

पाटन-

भाजपा- 113223- 30255

कांग्रेस -82968

सिहोरा-

भाजपा- 101777- 42772

कांग्रेस -59005

2019 के लोकसभा में ये हाल-

विधानसभा- भाजपा के जीत का अंतर

पाटन- 58808

बरगी- 59893

पूर्व- 9989

उत्तर- 48928

कैंट- 49165

पश्चिम- 84252

पनागर- 86889

सिहोरा- 56188

पूर्व से कम पनागर से बड़ी जीत

2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत भाजपा को पनागर विधानसभा क्षेत्र से ही मिली थी। वहीं जीत का आंकड़ा पूर्व विधानसभा में सबसे कम हुआ। यहां से महज 9989 वोट का अंतर ही भाजपा को मिल पाया। हाल ही में विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखे तो पनागर से कांग्रेस का ओबीसी वर्ग के राजेश पटेल प्रत्याशी के समर्थन में 78,530 वोट पड़े थे जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस को विवेक कृष्ण तन्खा के प्रत्याशी होने पर कांग्रेस को 42,684 वोट मिले थे।

Indore की 531 कालोनियों के रेट जोन बदले, संपत्तिकर और कचरा कर में हुई बढ़ोतरी     |     इंदौर में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग     |     चाइनीज चाकू हवा में लहरा किए किराना व्यापारी के सिर पर 10 वार     |     20 दिन बाद होगी पूरक परीक्षा, लेकिन तैयारियां अब तक अधूरी     |     तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके     |     आगरा जा रहे बेटे को छोड़ने आई मां और छोटे बेटे का पैर फिसला     |     महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती     |     EOW का कारनामा, 6 साल पूर्व ही जुटा ली थी अभय राठौर की संपत्तियों की जानकारी, बाद में दे दी क्लीन चिट     |     उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी     |     कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374