इंदौर के नगर निगम में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। एमजी रोड पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नगर निगम में लिपिक के पद पर पदस्थ है।
पूरा मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र के नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के ड्रेनेज घोटाले मामले का है। जहां एमजी रोड पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज की है और अब तक पूरे मामले में पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वही अभी भी दो आरोपी फरार है। जिनको पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है। साथ ही जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। पूरे घोटाले में और भी आरोपी बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही एक अन्य आरोपी जो कि ट्रेंचिंग विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ है, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम राजकुमार सालवी है। वही अभी दो आरोपी और भी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे और भी नए खुलासे होते जा रहे हैं।