Breaking
पाकिस्तान में जारी रहेगा इमरान के समर्थन में प्रदर्शन, सीएम गंडापुर हैं लापता करवा चौथ पर चेहरा करेगा ग्लो, आज से ही अपना लें ये टिप्स भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुहिम जारी, महावीर विहार में नियम विरुद्ध निर्माणों पर चला बुलडोजर रेल मंत्री से सिंधिया बोले ग्वालियर से कोटा तक बुलेट ट्रेन की रफ्तार में लाइन पहुंचाएं स्कूटी सवार युवक को डंपर ने रौंदा, धड़ से अलग हुआ सिर, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव 25 किमी पैदल चलकर जवानों ने अबूझमाड़ में 31 नक्सलियों को मारा, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम आज से ग्वालियर में क्रिकेट राज, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 14 साल का वनवास खत्म मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी बोले- दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1800 करोड़ रुपये का माल बरामद, दो गिरफ्तार इंदौर में साइंटिस्ट से ठगे गए 71 लाख रुपये 14 बैंक अकाउंट में हुए ट्रांसफर

रतलाम में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

Whats App

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोधीजाद में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान नहीं है क्योंकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत खतरे से बाहर है।” स्थानीय निवासियों ने बताया कि ये लोग राजस्थान से आई एक बारात में शामिल थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। कैबिनेट में साथी श्री नारायण सिंह पवार जी सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। ।।ॐ शांति।।

पाकिस्तान में जारी रहेगा इमरान के समर्थन में प्रदर्शन, सीएम गंडापुर हैं लापता     |     करवा चौथ पर चेहरा करेगा ग्लो, आज से ही अपना लें ये टिप्स     |     भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुहिम जारी, महावीर विहार में नियम विरुद्ध निर्माणों पर चला बुलडोजर     |     रेल मंत्री से सिंधिया बोले ग्वालियर से कोटा तक बुलेट ट्रेन की रफ्तार में लाइन पहुंचाएं     |     स्कूटी सवार युवक को डंपर ने रौंदा, धड़ से अलग हुआ सिर, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव     |     25 किमी पैदल चलकर जवानों ने अबूझमाड़ में 31 नक्सलियों को मारा, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम     |     आज से ग्वालियर में क्रिकेट राज, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 14 साल का वनवास खत्म     |     मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी बोले- दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए     |     भोपाल में ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1800 करोड़ रुपये का माल बरामद, दो गिरफ्तार     |     इंदौर में साइंटिस्ट से ठगे गए 71 लाख रुपये 14 बैंक अकाउंट में हुए ट्रांसफर     |