नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम के शपथ लेने के बाद अब किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय सौंपा जाएगा, इस पर ऐलान थोड़ी देर में होगा। गुरुवार को शाम 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के 57 सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। शुक्रवार को मंत्रालयों का बंटवारा होगा और इसके साथ ही पता चल जाएगा कि किस मंत्री के हिस्से कौन-सा विभाग आएगा। वहीं सबकी नजरें इस बात पर हैं कि अमित शाह को मोदी कौन से मंत्रालय का जिम्मा सौंपेगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार ने दमदार वापसी की है और इस बार मोदी की टीम में कई नए मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें से एक एस. जयशंकर हैं।
| मंत्री | मंत्रालय |
| कैबिनेट मंत्री | |
| नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) | |
| राजनाथ सिंह | |
| अमित शाह | |
| नितिन गडकरी | |
| सदानंद गौड़ा | |
| निर्मला सीतारमण | |
| राम विलास पासवान | |
| नरेंद्र सिंह तोमर | |
| रविशंकर प्रसाद | |
| हरसिमरत कौर बादल | |
| एस. जयशंकर | |
| रमेश पोखरियाल निशंक | |
| थावर चंद गहलोत | |
| अर्जुन मुंडा | |
| स्मृति ईरानी | |
| हर्षवर्धन | |
| प्रकाश जावड़ेकर | |
| पीयूष गोयल | |
| धर्मेंद्र प्रधान | |
| मुख्तार अब्बास नकवी | |
| प्रह्लाद जोशी | |
| महेंद्र नाथ पांडेय | |
| अरविंद सावंत | |
| गिरिराज सिंह | |
| गजेंद्र सिंह शेखावत | |
| राज्य मंत्री | |