Breaking
राम की शरण के बहाने नीतीश कुमार की शरण में जा रहे हैं सम्राट चौधरी, पगड़ी उतारने के पीछे क्या है राज... बिरला जी पीएम मोदी के पैर छूकर भी प्रणाम कर लेते तो कुर्सी की ताकत कम नहीं होती: निशिकांत दुबे एमपी नर्सिंग घोटाले पर विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने CBI जांच पर उठाए सवाल 8 दिन बाद घर वापस लौट कर आई महिला की लोगों ने की पिटाई, शर्म से जहर खाकर दी जान लोकपथ मोबाइल एप से आम जनता और परिवहन विभाग को भी मिलेगी नई दिशा- CM डॉ. मोहन यादव गर्मी, उमस और भगदड़… हाथरस में इस तरह लाशों से बिछ गया संत भोले बाबा का पंडाल शिक्षक भर्ती में UP सरकार ने आरक्षण का ख्याल नहीं रखा… चुनाव में खराब प्रदर्शन पर बोलीं अनुप्रिया पट... अयोध्या और अवधेश बने अखिलेश के रोल मॉडल, कैसे संसद से साध रहे यूपी की पॉलिटिक्स मुसलमान, मॉब लिंचिंग, इजरायल को हथियार और मोदी… संसद में क्या-क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी? हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, मची चीख-पुकार… 27 श्रद्धालुओं की मौत

शादी के बाद बोली दुल्हन, पहले गहने और आईफोन दिलाओ, फिर रहूंगी साथ

Whats App

इंदौर। सिविल इंजीनियर ने अपनी बहू और समधी के खिलाफ हेराफेरी की रिपोर्ट लिखवाई है। बहू ने शादी के बाद बेटे के साथ रहने से मना कर दिया। उसने गहने, रुपये और आइफोन की मांग की। फिर एक दिन अचानक पिता के साथ सारे गहने, कपड़े, नकद रुपये लेकर फरार हो गई। फोन लगाने पर फांसी लगाकर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी।

इंदौर की विजयनगर पुलिस के मुताबिक बीबीए कर चुके यश चौकसे की शादी 8 फरवरी 2023 को बल्लमपुर झांसी निवासी मुस्कान राय के साथ हुई थी। मुस्कान ने बीएससी पास तथा आईटीआई से डीजल इंजिन का डिप्लोमा करना बताया था। सिविल इंजीनियर सुनील चौकसे के मुताबिक बेटे की शादी बड़े होटल में की और लाखों रुपये के आभूषण, महंगे वस्त्र और उपहार दिए थे।

शादी के बाद मुस्कान घर आई लेकिन बेटे यश के साथ नहीं रही। उसने पास आने से मना कर दिया। कहा कि करदोना, अंगूठी, आइफोन चाहिए। उसने आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। मुस्कान के पिता धर्मेंद्र राय ने कहा कि शादी में उसके छह लाख रुपये खर्च हो गए हैं। उसने भी शादी का खर्चा मांगा।

Whats App

बात न मानने पर झांसी में दहेज प्रताड़ना का केस लगाने और कोर्ट कचहरी में उलझाने की धमकी दी। सुनील ने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति ऋषि राय, डा. एसके राय, जयप्रकाश, सुरेंद्र मालवीय, नीलम राय के समक्ष समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई।

आरोप है कि 12 जुलाई को धर्मेंद्र राय, पत्नी संध्या राय, मां रामकली के साथ घर आया और विवाद कर मुस्कान को साथ ले गया। मुस्कान ने घर में रखे सारे जेवर, 1 लाख नकदी ले गई। मंगलवार को मामले में विजयनगर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली।

राम की शरण के बहाने नीतीश कुमार की शरण में जा रहे हैं सम्राट चौधरी, पगड़ी उतारने के पीछे क्या है राजनीतिक मजबूरी?     |     बिरला जी पीएम मोदी के पैर छूकर भी प्रणाम कर लेते तो कुर्सी की ताकत कम नहीं होती: निशिकांत दुबे     |     एमपी नर्सिंग घोटाले पर विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने CBI जांच पर उठाए सवाल     |     8 दिन बाद घर वापस लौट कर आई महिला की लोगों ने की पिटाई, शर्म से जहर खाकर दी जान     |     लोकपथ मोबाइल एप से आम जनता और परिवहन विभाग को भी मिलेगी नई दिशा- CM डॉ. मोहन यादव     |     गर्मी, उमस और भगदड़… हाथरस में इस तरह लाशों से बिछ गया संत भोले बाबा का पंडाल     |     शिक्षक भर्ती में UP सरकार ने आरक्षण का ख्याल नहीं रखा… चुनाव में खराब प्रदर्शन पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |     अयोध्या और अवधेश बने अखिलेश के रोल मॉडल, कैसे संसद से साध रहे यूपी की पॉलिटिक्स     |     मुसलमान, मॉब लिंचिंग, इजरायल को हथियार और मोदी… संसद में क्या-क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?     |     हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, मची चीख-पुकार… 27 श्रद्धालुओं की मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374