Breaking
जम्मू-कश्मीर को पहला हिंदू मुख्यमंत्री देने की तैयारी, इस फॉर्मूले से बनेगी BJP सरकार? पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों ... बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है… अमित शाह का बड़ा हमला समुद्री डकैती की घटनाएं फिर बढ़ा सकती हैं दुनिया की टेंशन, इटली की नेवी का दावा, वजह भी बताई हिमाचल: टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं ले रही सरकार, CM सुक्खू ने कहा- ‘झूठ परोसती है BJP’ महाराष्ट्र में अजित पवार को झटका! विधायक बबनराव शिंदे ने की बगावत, शरद पवार की पार्टी में होंगे शामि... हरियाणा के युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे… वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ...

पहाड़ी से टकराया ट्राला, अंदर फंसे ड्राइवर ने लगाई जान बचाने की गुहार तो ग्रामीणों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला

Whats App

धार। धार- गुजरी रोड़ के भारुडपुरा घाट पर शनिवार सुबह 6 बजे एक ट्राला अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर अंदर ही फंस गया और लोगों से जान बचाने की गुहार लगाता रहा। ग्रामीण और पुलिस उसका हौसला बढ़ाते रहे और क्रेन की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकर उसे बाहर निकालने में सफलता पाई। ड्राइवर और परिचालक को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे ट्राला (एमच 18 बीजी 1496) धार से धामनोद की ओर जा रहा था। तभी भारुडपुरा घाट पर अंधे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्राला पहाड़ी से टकरा गया। ट्राले के अंदर वजनी केबल थी, जो ड्राइवर के केबिन पर आ गई। जिसके बाद परिचालक इससे टकराकर बाहर जा गिरा और घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए नालछा अस्पताल भेजा गया।

ड्राइवर के पैर में लोहे की केबल आ जाने से वो स्टीयरिंग के वहीं फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला और एंबुलेंस से धामनोद अस्पताल पहुंचाया।

Whats App

 

तेज गर्मी में ग्रामीण ड्राइवर को रूमाल हिलाकर हवा करते रहे

 

ड्राइवर देवीलाल पिता वर्दीचंद उम्र 35 साल निवासी दलोद राजस्थान ट्राले के केबिन के अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ था। दुर्घटना के बाद वो लोगों से बार-बार मदद की गुहार लगाता रहा। इसके बाद ग्रामीण आगे आए और क्रेन को बुलाया गया। इस दौरान तेज धूप होने पर ग्रामीण उसे रूमाल से हवा भी करते रहे। आखिरकर 4 घंटे की मशक्कत के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और ड्राइवर को बाहर निकाल लिया गया।

जम्मू-कश्मीर को पहला हिंदू मुख्यमंत्री देने की तैयारी, इस फॉर्मूले से बनेगी BJP सरकार?     |     पूनम से मेरा संबंध नहीं था… अमेठी के दलित परिवार को गोलियों से भूनने वाले चंदन ने खोला मुंह, बच्चों की हत्या पर कबूली ये बात     |     बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश     |     बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी     |     राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन     |     कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है… अमित शाह का बड़ा हमला     |     समुद्री डकैती की घटनाएं फिर बढ़ा सकती हैं दुनिया की टेंशन, इटली की नेवी का दावा, वजह भी बताई     |     हिमाचल: टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं ले रही सरकार, CM सुक्खू ने कहा- ‘झूठ परोसती है BJP’     |     महाराष्ट्र में अजित पवार को झटका! विधायक बबनराव शिंदे ने की बगावत, शरद पवार की पार्टी में होंगे शामिल     |     हरियाणा के युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे… वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हमला     |