Breaking
Delhi Police की स्पेशल सेल ने पंजाब में मारी रेड, 10 करोड़ की कोकीन बरामद Israel-Hamas War का एक सालः इजराइल ने अपने 1200 नागरिकों के बदले हमास के 42 हजार लोग मारे; तबाह कर द... बस चलाते वक्त आया हार्ट अटैक, जाते-जाते बचाईं 30 जानें… रूला देगी जिंदादिली की ये कहानी नक्सलियों पर कसेगा शिकंजा, अमित शाह सोमवार को आठ राज्यों के CM के साथ करेंगे बैठक UP में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, लोकसभा चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक की अग्निपरीक्षा महाकुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर छिड़ा धर्मयुद्ध, जानिए क्या है विवाद सेफ्टी टैंक बना रहे थे 5 मजदूर, जहरीली गैस की चपेट में आए… एक की मौत लव जिहाद करोगे तो दुकानें जला देंगे… रैली में ये क्या बोल गए बीजेपी के नेताजी? दिल्ली: बस मार्शल मुद्दे पर AAP और BJP में तकरार, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दर्ज कराई लिखित शिकायत 11वीं के छात्र ने श्री राम पर डाली पोस्ट, दबंगों ने करवाई डिलीट… जबरन माफी मंगवाई

‘जिन लोगो ने कार सेवकों पर गोलियां चलाई है वो संविधान की बात करते है’, डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Whats App

भोपाल :‘देशभर में भाजपा आज आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने आपातकाल के बरसी पर मीसाबंदियों के सम्मान के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। मीसाबंदी अपने परिवारजनों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने आपातकाल के काले दिनों को याद करते हुए हवा में काले गुब्बारे छोड़ मिसाबंदियों का सम्मान किया है। भाजपा की तरफ से काले कपड़े पर काला दिवस लिख एवं काली पट्टी बांध कर हवा में काले गुब्बारे छोड़ कर काले दिवस का विरोध किया गया। सम्मान पाने के बाद मीसाबंदियो ने कहा कि, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अहंकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को हत्या कर दी गई।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना

मीसाबंदियों के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव में विपक्ष के नेताओ का बयान था नरेंद्र मोदी जीत गए तो संघीय ढांचा खत्म कर देंगे। विपक्ष के नेता कह रहे थे 400 सीट इसलिए चाहिए क्योंकि इनको संविधान बदलना है। जिन लोगो ने कार सेवकों पर गोलियां चलाई है वो संविधान की बात करते है। डॉ मिश्रा ने ने आगे कहा कि, संविधान में सबसे ज्यादा बार संशोधन कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने रात दो बजे इमरजेंसी लगाई, लाइट काट दी ब्लैक आउट कर दिया गया। मीडिया में उस समय भय का वातावरण था। कांग्रेस ने अखबार नही छपने दिए। कांग्रेस ने उस समय भय डर का वातावरण देश में पैदा कर दिया था। वो लोग कल संसद में लोकतंत्र में बचाने का नारा लगा रहे थे।

Whats App

पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, यह तथाकथित लोग तुष्टिकरण वाले लोग है। कन्हैया ने नारे लगाए भारत तेरे टुकड़े होंगे तो राहुल गांधी मिलने पहुंच गए। राजस्थान में एक दर्जी की हत्या हो गई लेकिन राहुल गांधी ने एक शब्द तक नहीं बोला। विपक्ष के नेता कांग्रेस शासित राज्य में कुछ हो तो चुप हो जाते है और बीजेपी शासित राज्य में कुछ हो तो सुबह से इनका ट्विटर बोलने लगता है। संकट लोकतंत्र-संविधान पर नहीं संकट कांग्रेस परिवार पर है। डॉ मिश्रा ने आगे कहा कि, यह विपक्षी नेता अपने बेटों को स्थापित करना चाहते थे और मोदी जी देश के बेटे बेटियों को स्थापित करना चाहते थे। यह संविधान की प्रति हाथ में लिए लोग खुद लोकतंत्र और संविधान के हत्यारे हैं। कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान को 100 बार खंडित करने की कोशिश की है।

Delhi Police की स्पेशल सेल ने पंजाब में मारी रेड, 10 करोड़ की कोकीन बरामद     |     Israel-Hamas War का एक सालः इजराइल ने अपने 1200 नागरिकों के बदले हमास के 42 हजार लोग मारे; तबाह कर दिया गाजा, पिक्चर अभी भी बाकी….     |     बस चलाते वक्त आया हार्ट अटैक, जाते-जाते बचाईं 30 जानें… रूला देगी जिंदादिली की ये कहानी     |     नक्सलियों पर कसेगा शिकंजा, अमित शाह सोमवार को आठ राज्यों के CM के साथ करेंगे बैठक     |     UP में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, लोकसभा चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक की अग्निपरीक्षा     |     महाकुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर छिड़ा धर्मयुद्ध, जानिए क्या है विवाद     |     सेफ्टी टैंक बना रहे थे 5 मजदूर, जहरीली गैस की चपेट में आए… एक की मौत     |     लव जिहाद करोगे तो दुकानें जला देंगे… रैली में ये क्या बोल गए बीजेपी के नेताजी?     |     दिल्ली: बस मार्शल मुद्दे पर AAP और BJP में तकरार, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दर्ज कराई लिखित शिकायत     |     11वीं के छात्र ने श्री राम पर डाली पोस्ट, दबंगों ने करवाई डिलीट… जबरन माफी मंगवाई     |