Breaking
पटना, हजारीबाग, गोधरा और लातूर… NEET पेपर लीक के बन रहे नए लैंडमार्क कहीं गवाही न दे दें… युवक को चाकू मार रहे बदमाशों ने दो बच्चों को नदी में फेंका; मौत वाह दीदी वाह! सिग्नल पर बाइक रोकने के लिए अपनाया ऐसा तरीका, देख लोगों ने पीट लिया माथा मिठाई लेने गए पति-पत्नी, चोरों ने बच्चों समेत उड़ा ली कार; ऐसे पकड़े गए बदमाश IND VS SA: बारबाडोस में फाइनल के दौरान कितनी बारिश होगी? जानिए हर घंटे का हाल जबलपुर, दिल्ली और अब राजकोट…तीन दिन में 3 एयरपोर्ट हादसों ने खोली ‘विकास’ की पोल राधारानी पर बिगड़े बोल, प्रेमानंद महाराज का गुस्सा और संतों की महापंचायत…प्रदीप मिश्रा के बरसाने में... ब्लॉग मैनेजमेंट से JDU के कार्यकारी अध्यक्ष तक… नीतीश कुमार के लेफ्टिनेंट संजय झा कौन हैं? झारखंड में क्या जल्द होंगे विधानसभा चुनाव? जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन का बड़ा बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

बैरागढ़ में ओवरब्रिज का काम समय पर पूरा नहीं हो सका, कारोबार ठप होने से व्यापारी चिंतित

Whats App

 भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन के पास फाटक की जगह ओवरब्रिज बनाने का काम तय समयसीमा में होना मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग ने भूमिपूजन के साथ 15 माह में यहां से यातायात शुरू करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत काम ही हुआ है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र का कारेाबार ठप हो गया है। व्यापारी संभावित तोड़फोड़ से भी चिंतित हैं।

आरओबी का काम पिछले 14 माह से चल रहा है। तय समय सीमा के अनुसार जुलाई माह में काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि अभी कम से कम आठ माह और लगेंगे।

व्यापारियों के अनुसार आरओबी बनाते समय कहा गया था कि किसी की दुकान नहीं टूटेगी, लेकिन इसकी डिजाइन ऐसी है कि सर्विस रोड बनाने के लिए कई दुकानें तोड़नी ही पड़ेंगी। कुछ हिस्से में ब्रिज का हिस्सा दुकानों की छत तक आ गया है। ऐसे में जब सर्विस रोड बनेगी, तो दुकानों का बड़ा हिस्सा ध्वस्त होने की संभावना है।
Whats App

कलेक्टर से मदद की गुहार

व्यापारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मदद की गुहार की है। व्यापारी गुरमीत सिंह सलूजा, महेश रीझवानी आदि का कहना है कि ब्रिज निर्माण का काम मंद गति से होने से कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। रेल प्रशासन ने छह माह के लिए फाटक से चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है, इस कारण यहां से कोई आ-जा नहीं रहा है।
व्यापारियों ने सर्विस रोड बनाने से पहले किसी अन्य स्थान पर कारोबार के लिए जगह आवंटित करने की गुहार की है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ने अपने हिस्से का काम देर से शुरू किया। अब फरवरी 2025 तक काम पूरा हो सकेगा।

पटना, हजारीबाग, गोधरा और लातूर… NEET पेपर लीक के बन रहे नए लैंडमार्क     |     कहीं गवाही न दे दें… युवक को चाकू मार रहे बदमाशों ने दो बच्चों को नदी में फेंका; मौत     |     वाह दीदी वाह! सिग्नल पर बाइक रोकने के लिए अपनाया ऐसा तरीका, देख लोगों ने पीट लिया माथा     |     मिठाई लेने गए पति-पत्नी, चोरों ने बच्चों समेत उड़ा ली कार; ऐसे पकड़े गए बदमाश     |     IND VS SA: बारबाडोस में फाइनल के दौरान कितनी बारिश होगी? जानिए हर घंटे का हाल     |     जबलपुर, दिल्ली और अब राजकोट…तीन दिन में 3 एयरपोर्ट हादसों ने खोली ‘विकास’ की पोल     |     राधारानी पर बिगड़े बोल, प्रेमानंद महाराज का गुस्सा और संतों की महापंचायत…प्रदीप मिश्रा के बरसाने में माफीनामे की कहानी     |     ब्लॉग मैनेजमेंट से JDU के कार्यकारी अध्यक्ष तक… नीतीश कुमार के लेफ्टिनेंट संजय झा कौन हैं?     |     झारखंड में क्या जल्द होंगे विधानसभा चुनाव? जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन का बड़ा बयान     |     दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374