Breaking
कांग्रेस पर हमला, एनडीए सांसदों को मंत्र… संसदीय दल की बैठक में क्या-क्या बोले पीएम मोदी NEET-UG 2024: सीजेआई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली टीम 8 जुलाई को करेगी सुनवाई लोकसभा की जीत से गदगद सपा की अब महाराष्ट्र पर नजर, अखिलेश के भरोसेमंद इंद्रजीत कर पाएंगे कमाल? इंदौर के अनाथ आश्रम में दो बच्चों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर्स? यूपी उपचुनाव जीतने का बीजेपी ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, योगी के स्पेशल-16 लेंगे हार का बदला? मानहानि मामला: कोर्ट में नहीं पेश हुए राहुल गांधी, संसद की कार्यवाही का दिया हवाला, अगली सुनवाई कब? एयरपोर्ट के बाद दिल्ली में फाइव स्टार होटल की छत का हिस्सा गिरा, कपल घायल मोदी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता है… लोकसभा की कार्यवाही से हटाए गए शब्दों पर बोले राहुल गा... घर में चार बेगम, फिर भी हुसैन ब्याह लाया हिंदू लड़की, CCTV लगे बेडरूम में दोस्तों को बुलाकर करवाता थ... पेपर लीक, EVM, अयोध्या… इन मुद्दों पर लोकसभा में सरकार पर खूब गरजे अखिलेश यादव

5 साल में बेटा नहीं हुआ तो बहू को मार डाला, फिर गांववालों को पुलिस केस में फंसाया, ऐसे हुआ खुलासा

Whats App

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शादी के बाद महिला को बच्चा न होने पर उसके ससुरालवालों ने ही उसकी हत्या कर दी. मृतक महिला को शादी के 5 साल बाद तक बच्चा नहीं हुआ. इसी बात से गुस्साए ससुरालवालों महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का खुलासा न हो इसके लिए महिला के ससुरालवालों ने जमीन के विवाद में ही गांव के दूसरे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया.

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने खुलासा किया कि महिला की हत्या किसी रंजिश में नहीं बल्कि शादी के बाद बच्चा न होने पर उसे अपनी नंद, देवर और जेठ ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, और जेल भेज दिया है. पुलिस को आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है, जिसका महिला की हत्या में इस्तेमाल किया गया था.

रची हत्या की साजिश

Whats App

संभल के गुन्नौर के भोजराजपुर गांव में एक महिला को शादी के 5 साल बाद तक कोई संतान नहीं हुई. ससुरालवालों ने बच्चा न होने का दोषी महिला को माना और ससुराल के 3 लोगों ने उसकी हत्या की साजिश की. हत्या का खुलासा न हो इसके लिए जमीन के रंजिश का नाम देकर दूसरे लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कराने की योजना बना ली. पहले ससुरालवालों ने महिला को गोली मार दी. हत्या के बाद पुलिस थाने में योजना के तहत गांव के दूसरे लोगों को फंसा दिया.

पुलिस ने किया खुलासा

एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 16 जून को गुन्नौर थाना के गांव भोजराजपुर में माया नाम की महिला की हत्या हुई थी. बच्चा न होने पर परिवार के लोगों ने ही महिला की गोली मार कर हत्या कर दी तथा जमीन की रंजिश में गांव के दूसरे लोगों को नामजद कर दिया. थाना पुलिस ने हत्यारोपी महिला के जेठ देबर और ननद को गिरफ्तार किया तथा हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है.

कांग्रेस पर हमला, एनडीए सांसदों को मंत्र… संसदीय दल की बैठक में क्या-क्या बोले पीएम मोदी     |     NEET-UG 2024: सीजेआई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली टीम 8 जुलाई को करेगी सुनवाई     |     लोकसभा की जीत से गदगद सपा की अब महाराष्ट्र पर नजर, अखिलेश के भरोसेमंद इंद्रजीत कर पाएंगे कमाल?     |     इंदौर के अनाथ आश्रम में दो बच्चों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर्स?     |     यूपी उपचुनाव जीतने का बीजेपी ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, योगी के स्पेशल-16 लेंगे हार का बदला?     |     मानहानि मामला: कोर्ट में नहीं पेश हुए राहुल गांधी, संसद की कार्यवाही का दिया हवाला, अगली सुनवाई कब?     |     एयरपोर्ट के बाद दिल्ली में फाइव स्टार होटल की छत का हिस्सा गिरा, कपल घायल     |     मोदी की दुनिया में सत्य को मिटाया जा सकता है… लोकसभा की कार्यवाही से हटाए गए शब्दों पर बोले राहुल गांधी     |     घर में चार बेगम, फिर भी हुसैन ब्याह लाया हिंदू लड़की, CCTV लगे बेडरूम में दोस्तों को बुलाकर करवाता था… अब होगा एक्शन     |     पेपर लीक, EVM, अयोध्या… इन मुद्दों पर लोकसभा में सरकार पर खूब गरजे अखिलेश यादव     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374