Breaking
मुख्तार ने कराई अपराध की दुनिया में एंट्री, फिर शहाबुद्दीन की मर्डर मशीन बना चवन्नी गजब! विकास के लिए आया पैसा ‘गायब’, महिला ग्राम प्रधान ने कहा- पता नहीं कहां गया आग में घी डालना बंद करें… मणिपुर हिंसा पर पहली बार बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल पर एक और एक्शन, बेंगलुरु ट्रांसफर हाथरस हादसे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जताया दुख, PM को भेजा शोक संदेश ‘बाबा’ बन ऐसे चलता है सत्संग का कारोबार, कमाई भी होती है अपरंपार बिहार में एक और पुल नदी में समाया, इस बार सारण में हुआ हादसा; गंडक नदी में गिरा ब्रिज दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, अगले 24 घंटे अहम; तेज बारिश का अलर्ट नर्सिंग घोटाले के विरुद्ध युवा कांग्रेस का सत्याग्रह खत्म, उमंग सिंघार बोले- सीएम को स्वच्छ छवि बरकर... कार पलटने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

चाय बनाने के लिए चूल्हा चालू कर माचिस जलाई, तो फट गया गैस सिलिंडर, तीन लोग झुलसे

Whats App

उज्जैन।  उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में स्थित गलपुरा क्षेत्र में एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में मौजूद पति-पत्नी और 17 माह का बालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा के गलपुरा में रहने वाले छोटू पुत्र संग्राम सिंह उम्र 25 वर्ष की पत्नी पूजा उम्र 24 वर्ष ने शनिवार सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। जहां उसने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया और घर में आग लग गई।

तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया

Whats App

इसमें छोटू उसकी पत्नी पूजा और 17 महीने का बालक रेहान गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

आग से झुलसने के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गैस लीक होने के कारण हादसा हुआ है। लीकेज के कारण गैस कमरे में जमा हो गई थी और जैसे ही महिला ने माचिस जलाई वैसे ही गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया था।

बिखर गया घर में रखा सामान

सिंलिडर में धमाके के बाद घर में रखा सामान बिखर गया। किचन में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर पड़ोसी पहले तो डर गए थे। इसके बाद जब वे घर के अंदर दाखिल हुए तो तीनों बुरी तरह से झुलसे हुए पड़े थे।

मुख्तार ने कराई अपराध की दुनिया में एंट्री, फिर शहाबुद्दीन की मर्डर मशीन बना चवन्नी     |     गजब! विकास के लिए आया पैसा ‘गायब’, महिला ग्राम प्रधान ने कहा- पता नहीं कहां गया     |     आग में घी डालना बंद करें… मणिपुर हिंसा पर पहली बार बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |     बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल पर एक और एक्शन, बेंगलुरु ट्रांसफर     |     हाथरस हादसे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जताया दुख, PM को भेजा शोक संदेश     |     ‘बाबा’ बन ऐसे चलता है सत्संग का कारोबार, कमाई भी होती है अपरंपार     |     बिहार में एक और पुल नदी में समाया, इस बार सारण में हुआ हादसा; गंडक नदी में गिरा ब्रिज     |     दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, अगले 24 घंटे अहम; तेज बारिश का अलर्ट     |     नर्सिंग घोटाले के विरुद्ध युवा कांग्रेस का सत्याग्रह खत्म, उमंग सिंघार बोले- सीएम को स्वच्छ छवि बरकरार रखनी है तो सारंग को हटाएं     |     कार पलटने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374